फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मशालों की रोशनी के सहारे ग्रामीण बिता रहे रातें

मशालों की रोशनी के सहारे ग्रामीण बिता रहे रातें

Sun, 10 Feb 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मशालों की रोशनी के सहारे ग्रामीण बिता रहे रातें
सैंज के दो दर्जन गांवों में चार दिन से छाया अंधेरा
विज्ञापन

मशालों की रोशनी के सहारे रातें गुजार रहे ग्रामीण
शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समस्या का समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। घाटी की दुर्गम पंचायतों के लोग इन दिनों मशालों की रोशनी के सहारे रात को घरों में उजाला कर रहे हैं। दो दर्जन गांवों में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में चार दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। भारी बर्फ बारी होने से जगह-जगह पर बिजली के पोल गिरे हैं और तारें टूट गई हैं, इसके न्यूली, रोपा, शांघड़, धराली, गोष्ठी, लपाह, मैल, मझाहन, बनाऊगी, बड़ेहठा, जंगला चनाईडी, मनाहरा, छत्रादला, थुआरी, भंडलुदुआर, खाइन, बजाहरा, तुंघ, सिहंण, गुईडी, जलाहरा, तलैहरा, धारठा, केंथा, बागीशेडी, बरशांगड आदि गांवों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के टीवी, मोबाइल फोन और बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि विभाग को अवगत करवाने के बाद भी चार दिन से बिजली सुचारु नहीं की गई है। ग्रामीण ओमदत्त, बिहारी लाल, किशन चंद, दुनी सिंह, लीलाधर, मोती राम, किशोरी लाल, तापे राम, ज्ञान चंद, उदय राम, मोहर सिंह, चेत राम, भाग सिंह, जवाहर, सेस राम, रमेश कुमार, रोशन लाल, राजेश, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, तुलसी राम, जगदीश सिंह, यशपाल सिंह, गोपाल, प्रकाश, राजकुमार, यशवंत, नारायण सिंह, देविंद्र सिंह, भगत राम, महेंद्र जोशी और हीरेलाल ने कहा कि बच्चों की परीक्षाओं का समय नजदीक है। बच्चे इन दिनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बिजली बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई पर इसक असर पड़ रहा है। बिना बिजली के लोगों का एक-दूसरे से संपर्क भी टूट गया है। उन्होंने बिजली बोर्ड से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में बिजली बोर्ड के जेई लारजी तिलक ठाकुर ने कहा है कि भारी बर्फबारी के चलते यह समस्या आई है। कर्मचारी बिजली बहाली का कार्य रहे हैं। जल्द ही उपरोक्त गांवों के लिए बिजली सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed