{"_id":"5b0eafdf4f1c1bf76e8b5642","slug":"71527689183-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिनों से प्यासा लगवैली का डुघीलग गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिनों से प्यासा लगवैली का डुघीलग गांव
Updated Wed, 30 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुघीलग गांव में बीस दिन से नहीं पानी
सरवरी का पानी पीने को मजबूर लोग
गांव की बावड़ी भी सूखी, बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली की डुघीलग पंचायत में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि गांव में बीस दिन से पानी नहीं आ रहा है। हालांकि, आईपीएच विभाग की ओर से ग्रामंग से डुघीलग के लिए एक नई स्कीम का सात साल से निर्माण किया जा रहा है। योजना बनकर तैयार है, बावजूद इसके अभी पानी की सप्लाई शुरू नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्कीम के तैयार होने से गांव की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। लेकिन, इन दिनों ने पुरानी स्कीम ने जवाब दे दिया है। नल सूखे पड़े हैं। गांव में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को 500 मीटर दूर बावड़ी से पानी ढोने के लिए सुबह चार बजे ही जाना पड़ता है। जबकि, कई ग्रामीण सरवरी खड्ड से भी पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को अब जलजनित रोगों के फैलने का डर सताने लगा है। पंचायत प्रधान रोशनी देवी, ग्राम कल्याण संगठन डुघीलग के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, सचिव प्रेम चंद कर्मचंद, कमलकांत, गोपाल चंद, परमानंद, योगेंद्र, महेंद्र सिंह, सुंदर पाल, गुरदेई, रुकमणि, रजनी, किरना देवी, रीना, आकाश, लुदरमणि, विपिन कुमार, गंगा राम, राम सिंह, बिशंभर वर्मा तथा प्रताप ने कहा कि गांव में सूखे नल सबसे ज्यादा परेशानी है। बावड़ी भी सूखने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि गांव को बन रही ग्रामंग-डुघीलग पेयजल स्कीम के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे सुचारु किया जाए। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी और कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र ने कहा कि ग्रामंग-डुघीलग स्कीम की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।