फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आज से वाया रोहतांग बसों की संख्या में होगी कटौती

आज से वाया रोहतांग बसों की संख्या में होगी कटौती

Tue, 14 Nov 2017 10:17 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
आज से वाया रोहतांग बसों की संख्या में होगी कटौती
रोहतांग दर्रा - फोटो : amarujala
केलांग (लाहौल-स्पीति)। आज से रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही को अधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। खराब मौसम के बीच बर्फबारी की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो भी अब लंबी रूटों पर चलने वाली बसो की संख्या घटाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

निगम का दावा है कि रोहतांग में बर्फबारी होने तक जनता को बसों की सुविधा दी जाएगी। आरएम केलांग मंगलचंद मनेपा ने बताया कि 15 नवंबर से रोहतांग दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही अधिकारिक तौर पर बंद हो गई है। लिहाजा निगम भी रोहतांग दर्रा होकर लंबी रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या घटाने जा रहा है। फिलहाल रोहतांग दर्रा होकर 5 बसें चल रही हैं। जिसे घटाकर 3 करने की योजना है। हल्की बर्फबारी के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रोहतांग दर्रे में बसों की अदला-बदली की जाएगी। बर्फबारी की अंदेशा के चलते केलांग डिपो का कार्यालय कुल्लू शिफ्ट कर दिया गया है। केलांग डिपो के आरएम मंगलचंद मनेपा को कुल्लू डिपो के क्षेत्रिय प्रबंधक का कार्यभार सौंपा गया है। निदेशक परिवहन विभाग की और से इस संदर्भ में मंगलवार को आदेश भी जारी हो गए हैं। मनेपा ने भी इसकी पुष्टि की है। कुल्लू आरएम का पद पिछले कई दिनों से खाली चल रहा है। लिहाजा मनेपा को इसका अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed