फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   671 students gave neet exam in two centers of the district

Kullu News: जिले के दो केंद्रों में 671 विद्यार्थियों ने दी नीट परीक्षा

Sun, 07 May 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
671 students gave neet exam in two centers of the district
कुल्लू। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजी की परीक्षा करवाई। कुल्लू में 671 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी है। परीक्षा के लिए एनटीए ने जिले में दो केंद्र बनाए थे, जिनमें कड़ी सुरक्षा के बीच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। नीट यूजी की इस परीक्षा के लिए जिले से 750 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी किसी तरह की परेशानी न आए। इसके लिए एनटीए ने जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर मौहल और 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कलैहली में परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। इनमें दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा हुई। जिले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सुबह 11:00 बजे ही केंद्रों में बुलाया गया था।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। एक कमरे में महज 24 विद्यार्थियों को ही बैठाया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसकी वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों और विद्यार्थियों को मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करने पर भी पाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीए की गाइडलाइन और कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी की परीक्षा करवाई गई है। लॉ मोटेंसरी स्कूल कलैहली में 460 और डीएवी मौहल में 211 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

ललिता कंवर, क्षेत्रीय समन्वयक, हिमाचल और उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed