{"_id":"68d42c11a17ca919ae06480d","slug":"65-people-in-seubag-are-affected-by-diarrhea-one-child-is-in-critical-condition-kullu-news-c-89-1-klu1002-157793-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेउबाग के 65 लोग डायरिया की चपेट में, एक बच्चे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेउबाग के 65 लोग डायरिया की चपेट में, एक बच्चे की हालत गंभीर
Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सेऊबाग में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते हुए।-संवाद
बच्चा क्षेत्श्य अस्पताल में भर्ती, जलक्ति विभाग ने भी करवाई पानी के स्रोत की सफाई
सूचना मिलते ही गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपलब्ध करवाई दवाइयां
डायरिया की चपेट में आए लोगों में 18 पुरुष, 40 महिलाएं और सात बच्चे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सेउबाग गांव में डायरिया का संक्रमण फैल गया है। 65 ग्रामीण इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची और मरीजों की जांच के साथ उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाईं। प्राथमिक जांच में दूषित पानी को डायरिया फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने पानी के स्रोत की सफाई करवा दी है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में 18 पुरुष, 40 महिलाएं और 7 बच्चे डायरिया से ग्रस्त पाए गए हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर डॉ. कर्ण ने बताया कि डायरिया फैलने की जानकारी मिलने के बाद विभाग की टीम गांव पहुंची। डायरिया से पीड़ित ग्रामीणों को ओआरएस और दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से जानकारी लेने पर पता चला है कि पानी पीने से तबीयत खराब हुई है। ऐसे में डायरिया फैलने का कारण दूषित पानी को माना जा रहा है। जल शक्ति विभाग को जानकारी दे दी गई है। जलशक्ति विभाग ने पानी के स्रोत की सफाई भी करवा दी है।
उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पावर ने भी गांव में स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हर व्यक्ति की जांच की। बीमार लोगों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई हैं। अगर और जरूरत पड़ती है विभाग पूरी तरह तैयार है। गांव में अधिकतर लोगों के बीमार होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
--