फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अधिसूचित दिन दुकानें खुली रखने पर 10 दुकानदारों को जुर्माना

अधिसूचित दिन दुकानें खुली रखने पर 10 दुकानदारों को जुर्माना

Thu, 22 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अधिसूचित दिन दुकानें खुली रखने पर 10 दुकानदारों को जुर्माना
अधिसूचित अवकाश पर दुकानें खुली
विज्ञापन

रखने पर बीस दुकानदारों को जुर्माना
मनाली कोर्ट ने दो-दो हजार रुपये जुर्माना भरने के दिए आदेश
नवंबर 2017 में निरीक्षण के दौरान मनाली में काटे थे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अधिसूचित अवकाश वाले दिन दुकानें खुली रखने पर पर्यटन नगरी मनाली के 20 दुकानदारों पर अदालत ने शिकंजा कस दिया है। मनाली कोर्ट ने शॉप एक्ट के तहत लापरवाह दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं और भविष्य में श्रम नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कोर्ट से जुर्माना होने पर दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नवंबर 2017 में श्रम निरीक्षक सतीश ठाकुर को पर्यटन नगरी मनाली में अधिसूचित अवकाश वाले दिन दुुकानें खुली रखने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानें अधिसूचित वाले दिन खुली पाई गई। नियमानुसार अधिसूचित अवकाश वाले दिन कुछ चीजों की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। जिस पर श्रम निरीक्षक सतीश ने नियमों के विरुद्घ दुकानें खुली पाए जाने पर शॉप एक्ट के तहत चालान किए। लापरवाह दुकानदारों को नोटिस जारी कर इस संबंध में उनसे उनका पक्ष भी मांगा गया। जवाब मिलने पर श्रम निरीक्षक पक्ष से संतुष्ट न होने पर मामले अभियोजन स्वीकृति के लिए भेजे गए। स्वीकृति मिलने पर नियमानुसार मामले कोर्ट में दायर किए गए। मनाली कोर्ट ने दस मामलों में शॉप एक्ट के तहत दुकानदारों केे दो-दो हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए और भविष्य में दोबारा अधिसूचित अवकाश वाले दिन दुकानें खोलने पर सख्त कार्रवाई को चेताया।
विज्ञापन

इस संबंध मेें श्रम निरीक्षक कुल्लू सतीश ठाकुर ने कोर्ट से 20 दुुकानदारों को दो-दो हजार रुपये जुर्माना के आदेश देने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि श्रम नियमों का पालन करें और अधिसूचित अवकाश वाले दिन दुकानें न खोलें। तय समय पर दुकान खोलें और बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed