फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली माल रोड पर दिखा कुल्लू घाटी का देहात

मनाली माल रोड पर दिखा कुल्लू घाटी का देहात

Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
मनाली माल रोड पर दिखा कुल्लू घाटी का देहात
मनाली में विंटर कार्निवाल के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई झांकी में कुल्लू के पारंपरिक व्यंजन बनाती महिलाएं। - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लूू)। खुश मिजाज मौसम और गुनगुनी धूप के बीच रंग बिरंगी कुल्लवी पोशाक पहने हुए हजारों महिलाएं। लोक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते लोग। देसी-विदेशी सैलानी मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद करते हुए। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को विंटर कार्निवाल के शुभारंभ अवसर पर मनाली के मॉल रोड पर दिखा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुख्यातिथि मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सर्किट हाउस मनाली से माता हिडिंबा मंदिर की ओर रवाना हुए। यहां करीब एक घंटे की पूजा-अर्चना के बाद दोबारा यहां पहुंचे। जोरदार स्वागत के बाद उन्होंने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एक-एक कर करीब 100 दल सर्किट हाउस माल रोड की ओर रवाना हुए। कुल्लू की लोक संस्कृति को देखने के लिए माल रोड पर हजारों पर्यटक व स्थानीय इंतजार करते रहे। झांकी पहुंचते ही माल रोड पर मौजूद पर्यटकों समेत अन्य कार्यक्रम को लाइव करने में जुट गए। देशी दियाली की झांकी में महिलाओं ने जुमलों के साथ एंट्री की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं को देखने को पर्यटकों का हजूम उमड़ पड़ा। कुल्लू के साथ लगते जिलों की संस्कृति भी माल पर दिखी। मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के दलों ने अपनी संस्कृति से सभी को रूबरू करवाया। जिसे देख सभी झूम उठे। कुल्लू का लोक जीवन हुआ प्रदर्शित झांकी में पुरातन कुल्लू के लोक जीवन को भी प्रदर्शित किया गया। जिसे कैमरा में कैद करने के लिए सभी आतुर दिखे। कषि जीवन, धान बीजाई और ऊन की कताई समेत अन्य चीजों को अलग अलग झांकी में देखकर हर कोई प्रभावित दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed