{"_id":"5a2d33914f1c1bee688c0cd0","slug":"61512911761-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाला मंदिर की प्रतिष्ठा में देवी-देवताओं ने शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाला मंदिर की प्रतिष्ठा में देवी-देवताओं ने शिरकत
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
devta
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। शमशी स्थित माता ज्वाला के नवनिर्मित देवालय की प्रतिष्ठा समारोह रविवार को संपन्न हुआ। दो दिनों तक चले कार्यक्रम में हवन पाठ के बाद माता का रथ नए मंदिर में विराजमान हुआ। इस दौरान फोजल से माता ज्वाला, धारा से चामुंडा माता ढोल-नगाड़ों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में पहुंची।
इसके अलावा मंदिर प्रतिष्ठा में खोखन से देवता आदि ब्रह्मा, जनाल से बाबा वीर नाथ, हुरला से बाबा वीर नाथ, ढालपुर से बाबा वीर नाथ और चौंग से पार्वती माता और बिजली महादेव का निशान ने शिरकत की। ज्वाला माता मंदिर कमेटी के प्रधान जोगू राम ने कहा कि मंदिर के निर्माण का कार्य जून 2013 से शुरू किया गया था और माता ज्वाला की कृपा से और समस्त हारियानों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य दस दिसंबर 2017 को पूरा किया गया। कारदार इंद्र देव ने कहा कि मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पहले दिन देवी-देवताओं के आगमन से शुरू हुआ और दूसरे दिन रविवार सुबह तड़के चार बजे फिर से मंदिर प्रतिष्ठा शुरू हुई। मंदिर में सूत्र बांधने के साथ शुरू हुआ और दो बजे कन्या पूजन और हवन कर पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान घाटी के हजारों लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया और भंडारे का आनंद उठाया। इस अवसर पर ज्वाला माता मंदिर कमेटी के उपप्रधान लाल चंद, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कपूर, सदस्य जोग ध्यान, मायादास, पुजारी राजेश ठाकुर और प्रताप चंद आदि मौजूद रहे।