{"_id":"5a2d338c4f1c1b59678c13a8","slug":"61512911756-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली होटलियर एसोसिएशन ने एनजीटी के आदेश पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली होटलियर एसोसिएशन ने एनजीटी के आदेश पर किया मंथन
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी की ओर से गठित
कमेटी के साथ होगी चर्चा
मनाली होटलियर एसोसिएशन ने एनजीटी के आदेश पर किया मंथन
आज फिर से बुलाई एसोसिएशन की बैठक, चर्चाओं का दौर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कुल्लू और मनाली के 17 सौ होटलों की जांच के लिए गठित कमेटी के आदेश से हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को मनाली होटलियर एसोसिएशन ने रविवार को बैठक की। जिसमें एनजीटी के आदेशों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के अलावा भी होटलियर के बीच इस जांच को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
बैठक में निर्णय लिया किया कि एसोसिएशन एनजीटी की ओर से गठित कमेटी से सोमवार को चर्चा करेगी। कमेटी किन-किन चीजों को लेकर जांच करेगी, के बारे में भी चर्चा हुई। मनाली होटलियर ऐसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की ओर एनजीटी के आदेश के चलते विशेष बैठक बुलाई थी। जिसमें गठित कमेटी द्वारा जांच के मानकों पर जानने तथा चर्चा करने का निर्णय लिया है। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। होटलियरों को अपने दस्तावेज लाने को कहा गया। जिसके पश्चात फैसला लिया जा सकेगा। इसी मामले को लेकर होटलियर एसोसिएशन ने सोमवार को दोबारा बैठक बुलाई।
उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने कुल्लू और मनाली के 1700 होटलों की जांच के लिए एक पैनल गठित किया है। जो 25 कमरों से अधिक संख्या वाले होटलों में विभिन्न बिंदुओं को लेकर जांच करेगा और इसकी व्यापक रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेगी। जिसे लेकर होटल कारोबारी असमंजस में है।
विज्ञापन
बैठक में एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अनूप राम ठाकुर, सचिव मुकेश ठाकुर, चेयरमैन डोल राज ठाकुर, होटलियर एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं होटलियर नवीन तनवर, गौत्तम ठाकुर, मेहर चंद ठाकुर, रोशन ठाकुर, तारू नेगी, निहाल ठाकुर, दलीप ठाकुर, दिनेश शासनी, संजू ठाकुर, मान चंद, सीआर प्रेमी, किशन लाल और अन्य मौजूद रहे।