फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   55 people rescued in Manali, Kasol, 12 bridges were also washed away

बारिश का कहर : मनाली, कसोल में रेस्क्यू कर निकाले 55 लोग, 12 पुल भी बह गए

Mon, 10 Jul 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
55 people rescued in Manali, Kasol, 12 bridges were also washed away
मौहल में जलमग्न हुई पानी की योजना।
कुल्लू। जिले में तीन दिन से जारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है। अब तक करीब 12 से अधिक पुल और पुलिया बह गई हैं। कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। मनाली के किसान भवन के चारों ओर ब्यास का पानी आने से भवन में रह रहे 29 लोग-सैलानी फंसे रहे।
विज्ञापन

उफनती ब्यास के बीच इन्हें रेस्क्यू करना आसान नहीं था। ये लोग नौ जुलाई सुबह से लेकर सोमवार सुबह तक किसान भवन में फंसे रहे। लंबी जद्दोजहद के बाद सोमवार सुबह करीब 8 बजे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू टीम में होमगार्ड, अग्निशमन, पर्वतारोहण संस्थान मनाली और स्थानीय युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं कसोल में एक होटल में 26 पर्यटक भी देर रात पार्वती घाटी के उफान के बीच फंसे रहे। होटल की पहली मंजिल तक पार्वती नदी का पानी भर गया। करीब पांच घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पर्यटकों को निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में अग्निशमन विभाग और स्थानीय युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवरी खड्ड में बाढ़ आने के बाद रविवार को ही प्रवासियों को सरवरी बस स्टैंड के समीप बनाए गए आशियानों को खाली करना पड़ा। 50 के करीब प्रवासियों ने सरवरी बस स्टैंड में शरण ली।
जिला प्रशासन ने प्रवासियों को लाने के लिए एचआरटीसी की बस भेज दी। बस में भरकर इन प्रवासियों को सामान के साथ लाया और इन्हें कुल्लू कॉलेज में ठहराया। यहां पर अब इनके रहने और खाने पीने का इंतजाम किया गया है। रामा सामुदायिक भवन सरवरी में भी 100 से अधिक प्रवासी मजदूर ठहराए गए हैं।
डोभी के फोजल नाले में बाढ़ आने से 15 लोग फंस गए थे। सोमवार को वृद्ध आश्रम में फंसे हुए 15 लोग जिनमें तीन महिलाएं, दो लड़कियां और 10 पुरुष थे, उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थान पहुंचाया है। हनुमानी बाग को सरवरी से जोड़ने वाला पुल सरवरी खड्ड में बह गया है।
ब्यास में आई बाढ़ के चलते मनाली से लेकर बजौरा तक कई लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए संभावित क्षेत्रों में मकान खाली किए गए हैं। कई लोग स्वयं ही सुरक्षित स्थानों में रुके हुए हैं।

....

मनाली, मणिकर्ण, लाहौल में फंसे हजारों सैलानी सुरक्षित

मनाली, मणिकर्ण और लाहौल में हजारों सैलानी फंसे हुए हैं। सभी पर्यटक होटल, होम स्टे और रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। बारिश के चलते सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। ऐसे में सैलानी जिस होटल में रुके थे, अभी वहीं हैं। कुल्लू पुलिस भी जगह-जगह लाउडस्पीकर के जरिए पर्यटकों और आम लोगों को सुरक्षित स्थान पर रुकने का आग्रह कर रही है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग का कहना है कि आपदा के बीच फंसे पर्यटकों और अन्य लोगों से आपात स्थिति में 1077 नंबर पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed