{"_id":"5c6442f5bdec224c8b1afdcf","slug":"51550074613-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में काजा के समीप लंगजा गेट के पास एक कार सड़क से 150 फीट नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार व्यक्ति रंगरिक निवासी 36 वर्षीय फुंचोग टशी पुत्र छेरिंग टशी काजा मंगलवार देर रात काजा से रंगरिक की ओर से आ रहा था। इस दौरान काजा से दो किलोमीटर दूर लंगजा गेट के पास कार एचपी 41 0957 अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई में गिर गई और चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक लोक निर्माण विभाग में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था। इस संबंध में एसडीएम सुभाष गौतम ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए काजा अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
रतन/बलदेव