फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   क्रिसमस को दो घंटे तक लगा रहा लंबा जाम

क्रिसमस को दो घंटे तक लगा रहा लंबा जाम

Mon, 24 Dec 2018 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस को दो घंटे तक लगा रहा लंबा जाम
क्रिसमस पर मनाली में दो घंटे तक लगा रहा लंबा जाम
विज्ञापन

बस स्टैंड से लेकर रांगड़ी तक लगी वाहनों की कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। व्हाइट क्रिसमस की आस में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों के लोग पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हैं। इस कारण मनाली के होटल पैक हो चले हैं, लेकिन मनाली आ रहे सैलानी सोमवार को वाहनों में ही कैद होकर रह गए। सुबह पौने दस बजे से लेकर 12 बजे तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आलम यह था कि रांगड़ी से लेकर मनाली मालरोड के पास सटे बस स्टैंड तक करीब पांच किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। वहीं, फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते यह समस्या और विकराल हो गई। रही सही कसर उसे कई चालकों ने ओवर टेक कर पूरा किया। क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानी आने की संभावना होने पर भी यातायात नियंत्रण नहीं हो सका। मनाली की ओर जा रहे यात्री बसों से उतर कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ने को मजबूर हुए। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी और ऑफिस जा रहे लोग अपने वाहनों को सड़क किनोर पार्क कर पैदल ही मनाली को निकले। करीब बारह बजे केे बाद भी वाहन दौड़ने के बजाये सड़क पर धीमी गति से आगे बढ़े। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि यातायात सुचारु बनाए रखने के कड़े आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed