फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंजार में मकान ढहने से बच्ची समेत परिवार के तीन लोग घायल

बंजार में मकान ढहने से बच्ची समेत परिवार के तीन लोग घायल

Sat, 08 Sep 2018 06:08 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
बंजार में मकान ढहने से बच्ची समेत परिवार के तीन लोग घायल
तीन मंजिला मकान ढहा, बच्ची समेत 3 लोग घायल
विज्ञापन

बंजार के छौडी में सुबह आठ बजे हादसा, पति-पत्नी कुल्लू अस्पताल किए रेफर
हादसे से अफरातफरी मची, लाखों के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत शिकारी घाट के गांव छौडी में एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। काष्ठकुणी शैली के बने मकान में दंपती और उनकी बच्ची मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल पति, पत्नी को बंजार से कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया और बच्ची का बंजार में ही उपचार चल रहा है। हादसे से अफरातफरी मच गई।

ग्राम पंचायत शिकारीघाट की प्रधान किरना ठाकुर व बीडीसी सदस्य विजय ठाकुर ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। इस दौरान हादसे का शिकार हुए मकान के साथ लगते दूसरे मकान के सदस्य राम सिंह, मोती राम व कर्म सिंह के परिवार के कुछ सदस्य खेतों में गए थे। उनको हादसे का तुरंत पता चल गया। बताया कि हादसे में भेवा राम (35) पुत्र पदम सिंह, डोलमा देवी (32) पत्नी भेवा राम व उनकी छह वर्ष की पुत्री झांसी देवी घायल हो गए। नींव कमजोर होने से धराशाही हुए सात कमरों के मकान की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने बताया कि तीन मंजिला काष्ठकुणी शैली से बने मकान में करीब चार लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। प्रशासन की तरफ से घायल परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। बंजार पुलिस थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed