फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छात्र संगठनों से सालाना कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक

छात्र संगठनों से सालाना कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक

Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
छात्र संगठनों से सालाना कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक
छात्र संगठनों के सालाना कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक
विज्ञापन

सालाना कार्यक्रमों में हो रही मारपीट को लेकर उठाया सख्त कदम
पंजीकृत संगठनों को लेनी होगी प्रिंसिपल और पुलिस की अनुमति
प्रशासन की जारी नई गाइडलाइन से छात्र संगठनों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। स्थानीय कुल्लू कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों की ओर से गठित छात्र संगठनों के वार्षिक समारोह के आयोजनों पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन ने इसकी नई गाइड लाइन जारी कर दी है। अब केवल पंजीकृत छात्र संगठन समारोह का आयोजन कर सकेंगे। इन संगठनों को कॉलेज प्रिंसिपल और पुलिस से पहले अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही ये कार्यक्रम का आयोजन कर पाएंगे।
छात्र संगठनों के समारोह में हो रही मारपीट को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से उठाए गए सख्त रूख से छात्र संगठनों में हड़कंप मच गया है। जिला कुल्लू कॉलेज में करीब एक दर्जन छात्र संगठन हैं। जनवरी माह से ढालपुर के ऐतिहासिक कलाकेंद्र में हो रहे सालाना कार्यक्रमों के दौरान छात्र गुटों में मारपीट हो रही है। जिसे न केवल शहर की शांति भंग होने लगी है बल्कि कॉलेज का नाम भी बदनाम हो रहा है।
विज्ञापन

31 मार्च को कलाकेंद्र में हुए बाह्य सराज छात्र संगठन के सालाना समारोह में जमकर मारपीट हुई है। इससे पहले भी हुए छात्र संगठनों के कार्यक्रमों में छात्र गुटों ने खूब हुड़दंग मचाया और एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। दोनों मामलों में पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि प्रशासन ने इस पर शिकंजा कस दिया है। अब पंजीकृत छात्र संगठन ही सालाना कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कॉलेज प्रिंसिपल और पुलिस की अनुमति लेनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिकर्ण छात्र संगठन को नहीं दी अनुमति
कुल्लू। सोमवार को एसडीएम कुल्लू से मणिकर्ण छात्र संगठन ने भी कलाकेंद्र में सालाना कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया ने मना किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को नई गाइड लाइन के तहत पंजीकरण की प्रतिलिपि, प्रिंसिपल और पुलिस की अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी करने कहा।


कुल्लू कॉलेज में अध्ययनरत 4500 छात्र-छात्राओं की करीब एक दर्जन छात्र संगठन हैं। हालांकि इसमें कुछ एक ही पंजीकृत हैं और शेष सब अवैध चल रहे हैं। ऐसे में अब छात्र संगठनों को पहले अपने संगठन को एसडीएम कार्यालय में पंजीकृत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed