{"_id":"5a5b58c54f1c1b6b268b457d","slug":"51515935941-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मनाली-मणिकर्ण के बीच दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मनाली-मणिकर्ण के बीच दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
manali
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। एचआरटीसी कुल्लू के बेड़े में 14 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। निगम अब पर्यटन नगरी मनाली से धार्मिक नगरी मणिकर्ण के बीच भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। 25 सीटों वाली 14 बसों में निगम अभी चार इलेक्ट्रिक बसों को ही चला पा रहा है। इसमें दो बसें कुल्लू-मनाली रूट पर चल रही है। वहीं एक मनाली-मंडी तथा एक बस मनाली-सोलंगनाला के बीच रही है। शेष बसों के संचालन के लिए निगम ने रूट परमिट के लिए शिमला फाइल भेजी है। स्वीकृति आने पर खड़ी बसों को भी आम लोगों की सुविधा के लिए चलाया जाएगा। निगम के बेड़े में अभी हाल ही में दो ओर नई बसें शामिल हुई हैं। कुल 14 बसों में से दो की प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) और पासिंग करने को है। वहीं छह बसों की मात्र पासिंग की जानी है। इसके बाद इन सभी बसों को जिला के लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। रोहतांग खुलने पर इन बसों को पर्यटन सीजन में मनाली से रोहतांग के बीच सैलानियों की सुविधा के लिए चलाया जाएगा। आरएम कुल्लू मंगलचंद मनेपा ने कहा कि एचआरटीसी कुल्लू को अभी तक 14 बसें मिली हैं। रोहतांग दर्रा खुलने तक इन्हें लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।
दो रुपये प्रति किमी है बसों का किराया
कुल्लू। साधारण बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों को किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर है। करीब 41 किलोमीटर कुल्लू-मनाली का किराया 82 रुपयेे लिया जाता है। रोहतांग दर्रा खुलने पर बसों का किराया क्या रहेगा यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दो रुपये प्रति किमी है बसों का किराया
कुल्लू। साधारण बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों को किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर है। करीब 41 किलोमीटर कुल्लू-मनाली का किराया 82 रुपयेे लिया जाता है। रोहतांग दर्रा खुलने पर बसों का किराया क्या रहेगा यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन