{"_id":"5a4a36434f1c1b0a788b5f00","slug":"51514812995-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसदन में लोक गीतों के साथ हुआ नववर्ष का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवसदन में लोक गीतों के साथ हुआ नववर्ष का जश्न
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्वी परिधानों में सजें लोक नृतक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू के देवसदन में लोक गीतों के साथ नववर्ष का देर रात तक खूब जश्न हुआ। समारोह में प्रदेश के नामी लोक गायकों और कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। लोक गीतों पर युवा खूब थिरके। पहाड़ी नाटियों ने खूब समां बांधा। लोक संस्कृति का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
राम वीडियो प्रोडक्शन की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में हैवल ग्रुप के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जश्न के यादगार लम्हों को संजोने के लिए वीडियो यू ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। कोटखाई से विक्की राजटा ने दोहडू धोये गाना गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कुल्लू से वॉइस ऑफ हिमालय का खिताब जीत चुके रमेश ठाकुर ने भी लाहौली और कुल्लवी नाटियों से दर्शकों को खूब झुमाया। बंजार से लोक गायक जगदीश शर्मा ने धींगा धींगिए गाकर युवाओं को खूब नचाया। वहीं रामपुर से एसी भारद्वाज, प्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार ज्वालाजी से प्रिंस गर्ग, कुल्लू से ऊझी रा खापरा टीम, डी पायरेट्स अकादमी के संचालक नीतिश और सूरज ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। डांस कुल्लू डांस के टॉप 8 फाइनलिस्ट में से सुमन, वैभव, सुखविंद्र, ईशा और अनूपा ने बेहतरीन डांस पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मुख्यातिथि जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारी लोक संस्कृति का संवर्द्धन होता है। इस तरह के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। राम चौहान ने बताया कि केहर सिंह ठाकुर को लोक संस्कृति व थियेटर में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया। अप्रैल माह में लोक संस्कृति से जुड़े गीतों पर आधारित एक टीवी रियलिटी शो वॉइस ऑफ कुल्लू का अभी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डांस कुल्लू डांस के महागुरू पंडित विद्या सागर, डिंपल शर्मा, परम देव, कुब्जा ठाकुर, मयूर कांत, अरूण कंबोज और अन्य मौजूद रहे।