{"_id":"65d3a068abf7c2a61606d57e","slug":"46-cedar-sleepers-recovered-from-vehicle-in-pachali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117186-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पचाली में वाहन से देवदार के 46 स्लीपर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पचाली में वाहन से देवदार के 46 स्लीपर बरामद
Tue, 20 Feb 2024 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के दोहरानाला क्षेत्र में नाका पर पकड़ी गई अवैध लकड़ी।
कुल्लू। पाहनाला क्षेत्र के पचाली में देवदार के 46 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग कुल्लू और पार्वती की टीमों ने यहां नाका लगाया था। इस दौरान एक माजदा गाड़ी आई तो शक होने पर टीम ने तलाशी ली। गाड़ी से देवदार के स्लीपर बरामद किए गए।
वन विभाग ने गाड़ी के साथ सभी स्लीपरों को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग ने लकड़ी तस्करी करने के आरोप में कुल्लू पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी की पहचान चमन लाल निवासी लगधारी डाकघर बढ़ई, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
वन विभाग कुल्लू के वनमंडल अधिकारी एंजल चौहान ने कहा कि रविवार रात को कुल्लू और पार्वती वन मंडल ने मिलकर नाका लगाया था। इसी दौरान माजदा गाड़ी से स्लीपरों की खेप बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें और कौन लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। संवाद