{"_id":"6779621ca1dc29d093009535","slug":"45-disabled-people-reached-the-first-medical-board-of-the-year-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138388-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: साल के पहले मेडिकल बोर्ड में पहुंचे 45 दिवयांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: साल के पहले मेडिकल बोर्ड में पहुंचे 45 दिवयांग
Sat, 04 Jan 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रिय अस्पताल में मेडिकल बोर्ड में पंजीकरण करते दिव्यांग।-संवाद
डीडीआरसी कुल्लू में करवाई दिव्यांगता पात्रता जांच
सात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया दिव्यांगता परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल के जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में मेडिकल बोर्ड ने दिव्यांगजनों की दिव्यांगता पात्रता की जांच की गई। मेडिकल बोर्ड में अस्पताल के सात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।
बोर्ड में 45 दिव्यांजनों की पात्रता की पहचान और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अब स्वास्थ्य विभाग के तय मानकों के अनुसार दिव्यांगजनों को जांच के बाद प्रतिशतता के आधार पर दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए चयनित किया जाएगा।
हालांकि, साल 2025 के पहले मेडिकल बोर्ड में शामिल होने के लिए दिव्यांगजनों ने लोकमित्र के केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। अस्पताल के कमरा नंबर 403 में पहले आवेदन करने वाले दिव्यंजनों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण करवाने के लिए शनिवार को अस्पताल में दिव्यांगजनों की लाइन लगी रही। पंजीकरण के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांजनों की पात्रता का परीक्षण किया। मेडिकल बोर्ड में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ. नीतीश कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतुष्ट शर्मा, अशोक कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुमित, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवलीन और तेंजिन ने सेवाएं दीं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि साल के पहले मेडिकल बोर्ड में पांचों स्वास्थ्य खंडों के 45 दिव्यांजनों की पात्रता जांच की गई है। -संवाद
विज्ञापन
--