{"_id":"5c768dacbdec224a620ff44d","slug":"41551273388-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-मनाली एनएच पर 14 घंटे फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-मनाली एनएच पर 14 घंटे फंसे वाहन
विज्ञापन
सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पिछले दिनों से समूची घाटी में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण एनएच में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में नेशनल हाईवे पर आवाजाही करना खतरनाक हो गया है।
पतलीकूहल में मंगलवार रात करीब 12 बजे भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया, जिससे करीब 14 घंटों तक एनएच बंद रहा। ऐसे में यात्रियों सहित आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कीचड़ में वाहन फंसने के बाद कई यात्री मुश्किल से जान बचाकर यहां से भागे। हालांकि बुधवार दोपहर को यातायात बहाल हो पाया। भूस्खलन के कारण यहां पर सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। रात के समय वाहनों की संख्या कम थी। लेकिन सुबह के समय वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक मार्ग भी बंद रहा। गौर रहे कि फोरलेन निर्माण के लिए इन दिनों पहाड़ियों की कटिंग की गई है। लेकिन इनमें समय पर डंगे नहीं लग पाए हैं। इस बार अधिक बारिश के कारण अब भूस्खलन काफी अधिक हो रहा है। भूस्खलन के कारण एनएच अब तक कई बार बंद हो चुका है। हालांकि जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की है। उधर, इस संबंध में एचआरटीसी अड्डा प्रभारी मनाली राजेंद्र कुमार ने कहा कि 16 मील में भूस्खलन के कारण काफी अधिक मलबा सड़क पर आ गया। मलबा आने के कारण कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे 14 घंटों तक बंद रहा। बुधवार दोपहर को मलबा हटाकर एनएच यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक मार्ग को भी खोल दिया है।