फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिप चेयरमैन ने मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा

जिप चेयरमैन ने मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा

Mon, 24 Dec 2018 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
जिप चेयरमैन ने मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा
जिला परिषद के चेयरमैन ने नवाजे शांशा स्कूल के मेधावी
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
आयुष को बेस्ट छात्र और आकांक्षा को मिला बेस्ट छात्रा का अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांशा में सोमवार को वार्षिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता लाहौल स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रुवलवा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल स्पीति दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यहां के बच्चों ने देश प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि स्कूल की समस्याओं को भी हल करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले प्रधानाचार्य पलकी वैद्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। तनुप्रिया ने ..मत करना सुमान सूरते गुमान, दीपा ने ..जिदंगी के सफर में, दिव्यांश ने जनसंख्या विस्फोट पर भाषण पेश किया। इसके अलावा ज्यों की संस्कृति की झलक पेश की। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। छात्राओं ने गिद्दा, नेपाली, शिमला नाटी, लाहौली नाटी पर दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्राइमरी स्कूल किरतिंग के बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किए। समारोह में छठी कक्षा से कर्मा तमंग, अंजली तमंग, सातवीं से अनुष्का, सेजल, स्नेहा, आठवीं से इशा बोध, नौवीं कक्षा से दीपा, आर्यन शर्मा, दसवीं से रितिका, महेंद्र को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जमा एक से साहिल, अनिकेत, 12 वीं कक्षा से सूरज प्रकाश, रिया को भी पुरस्कृत किया गया। नौंवी कक्षा के आयुष को बेस्ट छात्र और 12वीं कक्षा की आकांक्षा को बेस्ट छात्रा का अवार्ड मिला।

इस दौरान एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष अशोक हंस, लोट पाठशाला के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह, जाहलमा स्कूल प्रधानाचार्य राकेश चंदेल, शांशा पंचायत प्रधान संतोष देवी, उप प्रधान अमर लाल, रानिका पंचायत प्रधान अनिल कुमार, उप प्रधान अर्जुन सिंह छावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed