फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब शहरवासियों को 12 घंटे पेयजल

अब शहरवासियों को 12 घंटे पेयजल

Sun, 09 Sep 2018 06:44 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
अब शहरवासियों को 12 घंटे पेयजल
अब शहरवासियों को 12 घंटे मिल रहा पानी
विज्ञापन

शहर में बारिश से सूखे पड़े जल स्रोत लबालब, लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय में गर्मी के दिनों में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे आईपीएच विभाग को बड़ी राहत मिली है। बरसात के मौसम में हुई भारी बारिश से आईपीएच के स्रोत पानी से लबालब हो गए हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल की घंटों कटौती की जगह अब शहरवासियों को 12 घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है।
शहर के लिए खलाड़ानाला से जोड़ी गई पाइपलाइन की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। विभाग ने पुरानी छह इंच की जगह आठ इंच की पाइपलाइन लाइन बिछा दी है। पहले विभाग शहर के लोगों को चार घंटे की सप्लाई देता था। लेकिन मई से अगस्त माह तक विभाग ने शहर को दी जाने वाली सप्लाई में दो से तीन घंटे तक की कटौती की थी। इससे शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई ग्रामीणों ने अपने पैसे से रबड़ के पाइपों को बिछाकर पानी पहुंचाया। लेकिन इस साल मानसून की भारी बारिश से घाटी के सूखे पड़े जल स्रोत पानी से लबालब हो गए हैं। ऐसे में आईपीएच विभाग ने कुल्लू शहर की 25 हजार आबादी को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तथा शाम छह बजे से लेकर रात 12 बजे तक पानी की सप्लाई को बढ़ा दिया है। दोनों समय विभाग शहरवासियों को 40-40 लाख लीटर पानी की सप्लाई दे रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि शहर में पीने के पानी की कोई कमी नहीं है। लोगों को 12 घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 45 लाख की एक नई पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरणों में है। इससे शहर को अगले कुछ महीनों में 24 घंटे पानी मिलेगा।
विज्ञापन


बरसात में नलों में आ रहा मटमैला पानी : केआर
कुल्लू। खलाड़ानाला से जोड़ी गई पेयजल योजना में शहर के कुछ इलाकों में मटमैला पानी आ रहा है। जिससे लोगों का परेशानी होना पड़ रहा है। घाटी में लगातार हो रही बारिश से यह समस्या आ रही है। विभाग के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा भारी बारिश होने पर नाले का मटमैला पानी पाइप में आने से समस्या आती है। उन्होंने लोगों से पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed