फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बाएं से पर्यटक और दाएं तट से स्थानीय वाहन होंगे रवाना

बाएं से पर्यटक और दाएं तट से स्थानीय वाहन होंगे रवाना

Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाएं से पर्यटक और दाएं तट से स्थानीय वाहन होंगे रवाना
बाएं से पर्यटक और दाएं तट
विज्ञापन

से स्थानीय वाहन होंगे रवाना
पर्यटन सीजन को लेकर खाका तैयार करने में जुटी कुल्लू पुलिस
यातायात दुरुस्त रखने को मांगे 270 पुलिस और होमगार्ड जवान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन सीजन के दौरान कुल्लू-मनाली के जाम से निपटने के लिए कुल्लू पुलिस खाका तैयार करने में जुट गई है। इस बार बाएं तट से पर्यटक वाहनों और दाएं तट से स्थानीय वाहनों को मनाली भेजने की योजना बनाई जा रही है। पर्यटन सीजन के दौरान इस बार यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।
पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कुल्लू पुलिस ने शिमला मुख्यालय से 270 पुलिस व होमगार्ड जवानों की मांग की है। जिनमें 120 पुलिस और 150 होमगार्ड जवान शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस बल के 15 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद है। इस बार कुल्लू पुलिस पर्यटकों के लिहाज से यातायात सुचारू रखने के लिए लेफ्ट बैंक का सहारा ले रही है। दाएं तट पर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। ऐसे में यहां वाहन चलाना खतरों से खाली नहीं है। बाएं तट पर भी कई जगह काम चला हुआ। दाएं तट के मुकाबले यहां से पर्यटक वाहनों को भेजना पुलिस उचित मान रही है। जिसे देखते हुए लेफ्ट बैंक पर ही अधिक फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

गत पर्यटन सीजन के मुकाबले इस बार बाएं तट पर अधिक पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मनाली की तरफ एकाएक यातायात बढ़ जाता है। वहीं इन दिनों राइट बैंक में काम जोरों पर हैं। वहीं, लेफ्ट बैंक में जिया से रामशिला तक भी फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में पुलिस यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मंथन कर रही है। रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खुलने के बाद पर्यटक वाहनों की संख्या एकदम बढ़ोतरी होगी। जिससे कुल्लू की सड़कों में यातायात दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए योजना बनाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस जवानों की भी मांग की गई है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए हरसंभव पग उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed