फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रस्साकस्सी में महिला मंडल मसरोगी ने मारी बाजी

रस्साकस्सी में महिला मंडल मसरोगी ने मारी बाजी

Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
रस्साकस्सी में महिला मंडल मसरोगी ने मारी बाजी
रस्साकशी में महिला मंडल मसरोगी ने मारी बाजी
विज्ञापन

चित्रकला में निहाल, निबंध लेखन में विकास प्रथम
नेहरू युवा केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार का महिला कल्याण मंडल सरवरी में जिला स्तरीय स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पवन भारद्वाज ने की। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के कार्यों की सराहना की। कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के जिला युवा समन्वयक एवं कमाडैंट डॉ लाल सिंह ने कहा कि 1972 से लेकर नेहरू युवा केंद्र लगातार युवाओं के विकास के लिए कार्य कर रहा है। देश के 623 जिलों में अपनी सेवाए निरंतर युवाओं के मध्य दे रहा है। महिला कल्याण मंडल के निदेशक मधुरवीणा ने स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान नव चेतना स्कूल के विशेष बच्चों को फल भी बांटे गए। पवना को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर गड़सा हुई खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों व युवक मंडलों ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल में नारायण युवक मंडल सोड़ प्रथम स्थान तथा युवक मंडल पालगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच यशपाल बने। रस्साकस्सी में महिला मंडल मसरोगी ने बाजी मारी। घड़ाफोड़ प्रतियोगिता में उर्मिला प्रथम तथा विंद्रा दूसरे स्थान पर रही। वहीं समृद्ध लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर चित्रकला प्रतियोगिता में निहाल प्रथम, टीना द्वितीय व नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि निबंध लेखन में विकास प्रथम, सुमन आनंद द्वितीय, हीरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed