फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेंशनरों को समय पर दें पेंशन : फेडरेशन

पेंशनरों को समय पर दें पेंशन : फेडरेशन

Sat, 13 Apr 2019 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों को समय पर दें पेंशन : फेडरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन कुल्लू खंड की मासिक बैठक सरवरी में हुई, जिसकी अध्यक्षता कुल्लू खंड के प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। महासचिव अमर भारती ने संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया।
फेडरेशन ने प्रस्ताव पारित किया कि वन, खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यमंत्री से बैठक निश्चित करवाकर मांगों को पूरा करने के बारे में सकारात्मक आश्वासन दिलाएं, जिससे पेंशनर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर सके।
विज्ञापन

  महासंघ करुणामूलक आधार पर आय सीमा पांच लाख करवाने, इसे परिवार सदस्यों से न जोड़ने संबंधी मुख्यमंत्री से चुनाव के बाद समाधान करवाएगा। फेडरेशन ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि एचआरटीसी पेंशनरों के लंबित देय लाभ जल्द जारी किए जाएं। उन्हें समय पर पेंशन देना भी सुनिश्चित करें। प्राइवेट बसों में यात्रियों को टिकट नहीं दिया जा हा है। ऑटो वाले भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। आरटीओ कुल्लू इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसका समाधान करें। शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। उपायुक्त स्वयं शहर के वार्डों का निरीक्षण कर समस्या का हल निकाल जनता को राहत प्रदान करें। पेेंशनरों ने स्व. बीनू राम के निधन पर दो मिनट पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरनदेव शर्मा, सचिव अशोक शर्मा, संगठन सचिव सुदन ठाकुर, प्यारे लाल, जिला वित्त सचिव रूप चंद ठाकुर, हेमा शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद, जिला महासचिव नौमी राम ठाकुर, जिला वित्त सचिव रूप चंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष लाहौल-स्पीति देवी सिंह, मुख्य सलाहकार ओम प्रकाश वर्मा, रमा भारद्वाज, जगदीश भारद्वाज, हिरदे राम, माया शर्मा, चने राम, लता ठाकुर, विमला देवी, संध्या शर्मा, इंदिरा देवी, चांद शर्मा, कृष्ण कांता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed