{"_id":"5b5489b44f1c1b45748b6604","slug":"31532266932-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर गिरने से सड़क बहाली में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर गिरने से सड़क बहाली में दिक्कत
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जरी-मलाणा सड़क पर ब्रिज-4 और डैम साइट के मध्य पहाड़ी धंसने से बंद हुई सड़क चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाई है। सड़क बहाल न होने से मलाणावासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों से एमपीसीएल परियोजना प्रबंधन की मशीनरी सड़क बहाल करने में लगी है। लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थर सड़क बहाली में बाधा पैदा कर रहे हैं।
अवरुद्ध हुई सड़क के दूसरी तरफ स्थानीय लोगों व पर्यटकों के कई वाहन फंसे हुए हैं। कई पर्यटकों ने मलाणा गांव में शरण ली है। प्रशासन का दावा है कि पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। जिन पर्यटकों के वाहन दूसरी तरफ फंसे हैं, उन्हें मजबूरी में मलाणा में शरण लेनी पड़ी है। स्थानीय मलाणा निवासी मोती राम, परस राम, राजू राम, वीर सिंह, ब्रेस्तू, घनश्याम ने कहा कि सड़क को खोलने को लेकर कंपनी प्रबंधन ढीला रवैया अपना रही है। सड़क बहाल करने को लेकर जिला प्रशासन से भी आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि मलाणा को जोड़ने वाली इस सड़क के बंद होने से लोगों को कई किमी पैदल ही रास्ता तय कर अपने घर तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बहाली का काम धीमी गति से चल रहा है। इससे सड़क बहाल होने में सप्ताह भी लग सकता है। सड़क के अवरुद्ध होने के कारण पर्यटकों ने मलाणा गांव व गेस्ट हाउस में शरण ले रखी है। मलाणा में फंसे हुए पर्यटक बेसब्री से सड़क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कहा कि जरी-मलाणा सड़क को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी भेजी जाए। सड़क को जल्द बहाल कर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की जाए। उधर, एसडीएम सदर डॉ. अमित ने बताया कि रविवार को भी भूस्खलन हुआ है। मलबा हटाने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।