{"_id":"5b0eafd74f1c1baa6e8b5745","slug":"31527689175-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैला में तूफान से प्राईमरी स्कूल की उड़ी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैला में तूफान से प्राईमरी स्कूल की उड़ी छत
Updated Wed, 30 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैला में तूफान से स्कूल की छत उड़ी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज के तहत आने वाली रैला पंचायत के प्राइमरी स्कूल पाशी की छत तूफान से उड़ गई। स्कूल भवन की छत उड़ने से अब विद्यार्थी खुले मैदान में पढ़ने को मजबूर हो गए हैं। मंगलवार करीब 6 बजे आए तूफान से स्कूल की छत उखड़ गई। हालांकि, क्षेत्र में तूफान से कोई और नुकसान नहीं हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवराज, भगत राम, बुधराम, सब्जा सिंह ने कहा कि मंगलवार शाम छह बजे रैला में भयानक तूफान आया। तूफान से फलों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ। जबकि, प्राइमरी स्कूल की छत उखड़ गई। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तूफान की सूचना पाकर रैला पंचायत प्रधान खीमदासी ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। स्कूल भवन के लिए छत लगाने का कार्य जल्द किया जाएगा।