फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   300 street vendors will get loan

300 रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिलेगा ऋण

Sun, 11 Jul 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
300 street vendors will get loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कोरोना के चलते बेरोजगारी की कगार पर पहुंच चुके लोगों को फिर से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके तहत शहर के 300 रेहड़ी-फड़ी धारकों को नगर निकाय 20 हजार रुपये तक ऋण उपलब्ध करवाएगी। जिले में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के दूसरे चरण में लाभार्थियों को ऋण पर सात प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा।
रेहड़ी पर सब्जियां, चाय, सामान आदि बेचकर रोजगार कमाने वाले सैकड़ों रेहड़ी-फड़ी धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जबकि योजना के प्रथम चरण में 377 लाभार्थियों ने ऋण के लिए आवेदन किया था। इनमें 305 को दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया गया था। इस बार पूर्व में लिए गए ऋण की राशि को समय पर बिना किसी रुकावट जमा करवाने वालों को ही ऋण मुहैया करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि पीएम आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के माध्यम से कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। योजना के तहत अनुदान पर ऋण लेकर जरूरतमंद अपना रोजगार आरंभ कर सकते हैं। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार में पंजीकृत श्रमिकों के आवेदन करवाए जाएंगे। हालांकि प्रथम चरण में कुल्लू के 194, मनाली के 78, भुंतर के 28 और बंजार के पांच रेहड़ी-फड़ी धारकों को ऋण मुहैया करवाया गया था।
विज्ञापन

बिना औपचारिकता मुहैया होगा ऋण
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला शहरी मिशन प्रबंधक सत्येंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-फड़ी धारकों को 20 हजार रुपये तक का ऋण बिना किसी औपचारिकता के मुहैया करवाया जाएगा। योजना के दूसरे चरण के सफल आयोजन के लिए जल्द उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed