फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   230 rafts inspected in Babeli

Kullu News: बबेली में 230 राफ्टों का किया निरीक्षण

Tue, 30 Apr 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 30 Apr 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
230 rafts inspected in Babeli
तकनीकी कमेटी ने जांची राफ्टें, 10 में पाईं खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन सीजन से पहले जिले में राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को निरीक्षण के लिए बनी तकनीकी कमेटी ने बबेली में राफ्टिंग साइट में 230 राफ्टों का निरीक्षण किया।
तकनीकी कमेटी में पर्यटन, पर्वतारोहण, पुलिस, स्वास्थ्य और प्रशासन के सदस्य शामिल रहे। 230 राफ्टों में से 10 में खामियां पाई गईं। पहले चरण में राफ्टों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद पैराग्लाइडिंग साइटों में जाकर उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि जिन राफ्टों में खामियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द पूरा कर कमेटी को दिखाने के लिए कहा है। कहा कि पर्यटन सीजन में सैलानियों के साथ किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए राफ्टों और ग्लाइडरों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में करीब 1100 पैराग्लाइडर और राफ्ट हैं। इनमें करीब 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed