{"_id":"5b084ee54f1c1bf16e8b4919","slug":"21527271141-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की कश्मीर नीति पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की कश्मीर नीति पर सरकार को घेरा
Updated Fri, 25 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू।
जिला मुख्यालय के साथ लगती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी-भेखली में युवा संसद का आयोजन किया गया। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता और कार्यकारी प्रधानाचार्य जीवन ठाकुर के नेतृत्व में जमा एक और जमा दो के राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों ने युवा संसद में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतिपक्ष की नेता उर्मिला ने केंद्र सरकार की कश्मीर नीति पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर जल रहा है। हर रोज हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, पर सरकार खामोश है। इस पर रक्षा मंत्री ने विपक्ष को संतुष्ट करने का प्रयास करते हुए कहा कि हम सीमा पर गोली का जवाब गोले से दे रहे हैं। इससे पहले संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति गीता ने संबोधित किया। लोकसभा अध्यक्ष ममता ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू की। नए सदस्य मायावती, हिना तथा सुनील को शपथ दिलाई। विपक्ष के सदस्य विजय और प्रताप ने हिमाचल में फोरलेन और रेल नेटवर्क का मुद्दा उठाया। कृषि मंत्री सुरेंद्र से भी देश में किसानों की हालत पर विपक्ष सदस्य लता, सुनीता और शेर सिंह ने प्रश्न पूछे। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री रजनीश के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने खूब हंगामा किया। हंगामा देख लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।