फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाव लश्कर सहित मणिकर्ण पहुंचे बिजली महादेव व माहुंटी नाग 17-30-51

लाव लश्कर सहित मणिकर्ण पहुंचे बिजली महादेव व माहुंटी नाग 17-30-51

Fri, 01 Dec 2017 07:08 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
लाव लश्कर सहित मणिकर्ण पहुंचे बिजली महादेव व माहुंटी नाग 17-30-51
kullu devta - फोटो : amarujala
कुल्लू। खराहल और कशावरी फाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव व माहुंटी नाग वीरवार शाम को धार्मिक नगरी मणिकर्ण में लाव लश्कर के साथ पहुंचे। ढोल नगाड़े, करनाल और नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा मणिकर्ण गूंज उठा। देवताओं के मणिकर्ण पहुंचने के बाद दर्शनों के लिए श्रद्घालुओं का तांता लग गया। दोनों देवताओं को मार्गशीर्ष पूर्णिमा रविवार के दिन देव परंपराओं के साथ पवित्र स्नान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले जरी में वीरवार सुबह देवताओं की विशेष पूजा अर्चना हुई। दोपहर बाद देवता लाव लश्कर के साथ मणिकर्ण के लिए रवाना हुए। कसोल में भी देवताओं का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि मणिकर्ण पहुंचने के बाद शनिवार को देवताओं का मिलन भगवान राम से होगा। जो इस यात्रा का आकर्षण रहता है। राम दुआला से निकलने में देवता को करीब दो से तीन घंटे लगते हैं। देवधुनों के सहारे ही बाहर निकलते हैं। देवता बिजली महादेव जब राम दुआला में जाते हैं तो महादेव भगवान राम के पास ही बैठ जाते हैं। जिन्हें निकालना चुनौती होती है। पूर्णिमा के दिन 3 दिसंबर को देवविधान के साथ देवता बिजली महादेव का शाही स्नान मणिकर्ण के पवित्र जल से किया जाएगा। महादेव के डेढ़ दर्जन से अधिक मंदिरों में जब भी किसी प्रकार का निर्माण या मरम्मत कार्य किया जाता है। तो इसके बाद देवता शाही स्नान को जाते हैं। वहीं देवताओं का नया रथ बनने के बाद भी देवता को शाही स्नान करवाने की परंपरा है। मान्यता के मुताबिक मणिकर्ण के पवित्र जल को महादेव ने निकाला था। इसलिए यह स्थान महादेव को अति प्रिय है। यहां पर साल भर किसी न किसी देवता का आगमन लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed