फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रत्याशी के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा सोशल मीडिया पर प्रचार

प्रत्याशी के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा सोशल मीडिया पर प्रचार

Sat, 14 Oct 2017 06:50 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा सोशल मीडिया पर प्रचार
सोशल मी‌डिया से हो रहा प्रचार - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। सोशल मीडिया वर्तमान में प्रचार प्रसार का अहम साधन बनता जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना जल्द और अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। वहीं आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान प्रत्याशी सोशल मीडिया पर खुलकर प्रचार-प्रसार नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

अगर चुनावों में खड़े होने वाले प्रत्याशी सोशल मीडिया जैसे व्हाटसएप, फेसबुक आदि का इस्तेमाल अपने चुनावी प्रचार के लिए करते हैं। तो यह प्रत्याशी के चुनावी खर्च में शामिल होगा। गौर रहे कि वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया का चुनावों पर असर देखने को नहीं मिला है। पांच साल पहले प्रदेश में दूरसंचार के हालात कुछ और थे लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया प्रचार का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया चुनावों में अहम भूमिका अदा कर सकता है। चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर अगर प्रत्याशी ने वोट के लिए विज्ञापन डाला है। इस विज्ञापन को कहां से डिजाइन किया गया है। इसकी लागत क्या रही है। इसकी पूरी जानकारी प्रत्याशी को देनी होगी। इसके अलावा चुनावों को किए जाने मेसेज भी विज्ञापन ही माने जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त युनूस ने कहा कि चुनावों के दौरान प्रत्याशी के खर्चों पर नजर रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र के अनुसार खर्चों को देखने वाले अधिकारी भी रहेंगे। जो जल्द ही जिला में नियुक्त होंगे। इसके अलावा ऑडिट टीम भी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनावों को लेकर विज्ञापन भी प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed