फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुरस्कार पाने के बाद होनहार विद्यार्थी चहके

पुरस्कार पाने के बाद होनहार विद्यार्थी चहके

Wed, 27 Feb 2019 06:54 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार पाने के बाद होनहार विद्यार्थी चहके
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें वन व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने के बाद होनहार विद्यार्थी चहक उठे।
मंत्री ने कहा कि कॉलेज में इंडोर स्टेडियम के लिए 62 लाख के अतिरिक्त बजट का प्रावधान खेल विभाग के माध्यम से किया जाएगा। चारदीवारी के लिए भी राशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की कुछ बसों का समय विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार करने के लिए शीघ्र ही निगम के अधिकारी कॉलेज प्रबंधन तथा केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रधानाचार्य वंदना वैद्य ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं ने होली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की शक्ति का अहसास पूरी दुनिया कर रही है। भारतीय वायुसेना के वीरों ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान की शह पर संचालित किए जा रहे आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त कर अदम्य साहस का परिचय दिया है। प्रत्येक भारतवासी को देश के सैन्य बलों पर गर्व है। भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने और दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने में पूरी तरह सक्षम हैं। युवाओं के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मेधावियों को मिला मेहनत का फल
समारोह में हरप्रीत कौर, पूर्णिमा शर्मा, महिमा ठाकुर, शिवानी ठाकुर, आयुषी पाल, मनीषा ठाकुर, बलवीर सिंह, सोनिका, आशिमा शर्मा, सुनैना, संदीप ठाकुर, तविंद्रा देवी, अदिति, पदम देव, नेहा ठाकुर, महेश्वर सिंह, अजय कुमार, हेमंत महंत, श्वेता, तेंजिन, सीता देवी, आशा देवी, निशा देवी, ममता ठाकुर को नवाजा। निशा देवी, मंजू देवी, धनेश्वरी, कुमारी डोलमा, बनीशा, विशाल कुमार, सूरज सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, पंकज, मनोज कुमार, शबनम ठाकुर, हीना ठाकुर, विशाल, रवि कुमार, अलिशा गुलेरिया, शबनम, तान्या भारती, अंचला, यामिनी शर्मा, दिव्या ठाकुर, गीता ठाकुर, प्रभात आदि को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed