फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में पांच जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा पर्व

कुल्लू में पांच जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा पर्व

Thu, 18 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पांच जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा पर्व
मणिकर्ण और हरिपुर में भी निकलेगी माधोराय की शोभायात्रा
विज्ञापन

कुल्लू मेें पांच जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर मैदान में सैकड़ों देवी देवताओं के महाकुंभ का आगाज हो गया है। जिला में दशहरा पांच जगहों ढालपुर, मणिकर्ण, नग्गर के ठावा, हरिपुर और वशिष्ठ में मनाया जाएगा। मणिकर्ण, हरिपुर, नग्गर ठावा में भी भगवान राम की शोभायात्रा निकलेगी। इसमें भी सैकड़ों लोग शामिल होंगे।

कुल्लू दशहरे का इतिहास करीब चार सौ साल पुराना है। जिला मुख्यालय के साथ कुल्लू घाटी में पांच जगहों पर दशहरा उत्सव मनाया जाता है। अयोध्या से भगवान रघुनाथ की मूर्ति को लाने के बाद इसे सबसे पहले मणिकर्ण में रखा गया था। यहां राम मंदिर का निर्माण किया गया है। दशहरे के दिन से पांच दिन तक धार्मिक नगरी मणिकर्ण में दशहरा उत्सव की धूम रहती है। यहां दशहरा में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को मंदिर से निकाल कर रथ पर स्थापित रथयात्रा शुरू होती है। उसी प्रकार से नग्गर के ठावा में भी दशहरा पर्व का आयोजन होगा। यहां राधा और कृष्ण की मूर्ति को रथ में रखा जाता है। हरिपुर में माधोराय रथ पर सवार होकर सैकड़ों लोगों द्वारा रथ को खींचा जाएगा। वहीं, ऊझी घाटी के वशिष्ठ में भी दशहरा का आयोजन पारंपरिक तरीके से किया जाएगा। वशिष्ठ में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। जिला देवी देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू घाटी में पांच जगहों पर दशहरा उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed