{"_id":"5b0969de4f1c1ba86e8b4c26","slug":"201527343582-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों में अर्ली प्लम की दस्तक, मिल रहे उम्दा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों में अर्ली प्लम की दस्तक, मिल रहे उम्दा दाम
Updated Sat, 26 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लम और खुमानी के मिल रहे उम्दा दाम
सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटी ने दी दस्तक
उमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। कुल्लू की विभिन्न सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटी के प्लम ने दस्तक दे दी है। प्लम की प्रजाति में सबसे पहले तैयार होने वाले प्लम रेड ब्यूट बाजार में पहुंच गया है। वहीं, अर्ली वैरायटी की खुमानी भी मार्केट में पहुंच चुकी है।
अर्ली वैरायटी का प्लम सबसे पहले तैयार हो जाता है। लिहाजा, इसके बागवानों को बेहतर दाम मंडियों में मिलते हैं। बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि रेडब्यूट किस्म अममून मई माह के दूसरे पखवाड़े में पक कर तैयार हो जाती है। मार्केट में इस फल की कीमत उम्दा मिल रही है। मंडियों में रेड ब्यूट प्लम 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से इन दिनों बिक रहा है। हालांकि, अभी घाटी में इस प्रजाति के प्लम की पैदावार चुनिंदा बागवान ही कर रहे हैं। मंडी में अर्ली खुमानी भी पहुंच रही है। इसे सैलानी भी काफी पसंद कर रहे हैं। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती राजेश ठाकुर के मुताबिक उनकी दुकान में हर रोज अर्ली खुमानी की खेप पहुंच रही है और यह 50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है। घाटी के बागवान अशोक ठाकुर, अमित, राजेश, रोशन लाल, चमन, संजीव आदि ने कहा कि रेड ब्यूट और अर्ली खुमानी तैयार हो चुकी है। इसके शुरुआती दौर में उम्दा दाम मिल रहे हैं। कुल्लू मनाली में पर्यटन सीजन जोरों पर है। सैलानी भी इन फलों को खूब पसंद कर रहे हैं। इस संबंध में उद्यान विकास अधिकारी उत्तम पराशर कहते हैं कि रेड ब्यूट प्लम सबसे पहले तैयार होता है। ऐसे में बाजार में बेहतर दाम बागवानों को मिल रहे हैं। अर्ली खुमानी ने भी बाजार में दस्तक दे दी है। कृषि उपज विपणन समिति सचिव सुशील गुलेरिया ने बताया कि रेड ब्यूट प्लम मार्केट में 50 से 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है और खुमानी 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।