फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्नो प्वाइंट बताकर गुलाबा में छोड़े जा रहे पर्यटक

स्नो प्वाइंट बताकर गुलाबा में छोड़े जा रहे पर्यटक

Thu, 19 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्नो प्वाइंट बताकर गुलाबा में छोड़े जा रहे पर्यटक
स्नो प्वाइंट बताकर गुलाबा में छोड़े जा रहे पर्यटक
विज्ञापन

मनाली में बर्फ के नाम पर पर्यटक किए जा रहे गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली आने वाले हर सैलानी का मकसद बर्फ के दीदार करना होता है। वहीं सैलानियों को बर्फ के नाम पर गुमराह जा रहा है। स्नो प्वाइंट के नाम सैलानियों को गुलाबा तक ले जाया जा रहा है लेकिन वहां बर्फ का नामोनिशान नहीं है। मजबूरन सैलानियों को पांच किमी दूर पैदल चलकर नाममात्र बर्फ देखने को मिल रही है।

दिल्ली से मनाली आए सैलानी सुभव और दीपिका, अरूण सविता ने कहा कि उन्होंने स्नो प्वाइंट के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। गुलाबा पहुंचने पर चालक ने बताया कि यही स्नो प्वाइंट है। हैरानी की बात है कि वहां बर्फ नाम की कोई चीज ही नहीं थी। गुलाबा पहुंचकर चालक ने कहा कि बैरियर से आगे वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। अगर जाना है तो पांच किमी पैदल चलकर बर्फ देख सकते हैं। भारी भरकम किराया देने के बाद जब व स्नो प्वाइंट पहुंचे तो वहां नाममात्र बर्फ देखने को मिली। उन्होंने कहा कि स्नो प्वाइंट के नाम पर गुलाबा तक ही गाड़ियों को भेजना सैलानियों के धोखा है। उधर एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि रोहतांग दर्रे में पार्किंग सहित शौचालय की व्यवस्था होते ही सैलानियों के लिए रोहतांग बहाल कर लिया जाएगा। प्रतिदिन 400 डीजल इंजन और 800 पैट्रोल इंजन पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रे का रूख कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed