फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आजादी के 70 साल बाद सड़क से जुड़ा करपाट गांव

आजादी के 70 साल बाद सड़क से जुड़ा करपाट गांव

Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आजादी के 70 साल बाद सड़क से जुड़ा करपाट गांव
सतर साल बाद सड़क से जुड़ा करपाट गांव
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आजादी के 70 साल बाद उपमंडल उदयपुर की मयाड़ घाटी के करपट गांव में सड़क पहुंची है। गांव में गाड़ी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। 23 मार्च को घाटी के दौरे पर पहुंचे मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर लोनिवि को जीप योग्य सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में लोनिवि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने चार दिन में ही गांव को सड़क से जोड़ दिया है।
34 परिवारों के इस गांव के ग्रामीणों को सड़क सुविधा उपलब्ध होने से अब पीठ पर बोझा उठाने से राहत मिलेगी। चिमरेट पंचायत की प्रधान प्रेम दासी ने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। अब उनका गांव जीप योग्य सड़क से जुड़ गया है। सड़क से गांव के लोग अपनी नकदी फसल को खेतों में ही बेच सकेंगे तथा उत्पाद को ले जाने में भी आसानी होगी। इसे पहले उन्हें उदयपुर-खंजर मार्ग तक सामान को उठा कर ले जाना पड़ता था।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशाषी अभियंता चमन लाल ठाकुर ने बताया कि करपट गांव तक सड़क को पहुंचा दिया है। कपरट में एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा इसके लिए साइट को देखा जा रहा है। इसके बाद डीपीआर को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed