फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों संग मनाएगी स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों संग मनाएगी स्थापना दिवस

Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों संग मनाएगी स्थापना दिवस
स्थापना दिवस मनाने को लेकर बनाई रूपरेखा
विज्ञापन

भाजपा कुल्लू मंडल ने आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा
कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों संग दिवस मनाने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी कुल्लू मंडल की बैठक में छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को हर बूथ पर बूथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के संग मनाने के बारे में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आए हुए ग्राम केंद्र के अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को पार्टी की ओर से बूथ पर लगाने के लिए झंडे भी दिए गए। वहीं बैठक मेें निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को मंडल में विभिन्न स्थानों पर समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें दलित बस्तियों में जाकर जलपान का आयोजन किया जाएगा और लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हर माह की 11 तारीख को मंडल बैठक मंडल कार्यालय में की जाएगी और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर हफ्ते के सोमवार को मंडल कार्यालय खोला जाएगा। जिसमें कार्यकर्ता लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यालय में आ सकते हैं। पार्टी जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए तत्पर है। बैठक में मंडल महामंत्री अमर ठाकुर, जगदीश ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित सूद, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुचिन चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनीषा सूद, महिला मोर्चा कुल्लू मंडल अध्यक्ष गोमती शर्मा, रेखा गुलेरिया, विमला ठाकुर, कुसुमलता, देवधरनी, रानी कौर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष टेक चंद, उपाध्यक्ष रेवत भारती, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, आईटी सेल प्रमुख व पार्षद तरूण विमल, अनीश सूद, अटल, सूदन ठाकुर, आत्मा राम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed