{"_id":"5b43545e4f1c1bb9248b56f5","slug":"191531139166-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से बनेंगीं आठ नई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से बनेंगीं आठ नई पार्किंग
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में नौ कराड़ की लागत से करीब आठ नई पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग भी रहेगी। 65 करोड़ की अम्रुत योजना के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। शहर में वाहनों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएंगी। नगर परिषद भी इस पर ध्यान दे रही है। इसके लिए एस्टिमेट प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर तक इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
अम्रुत योजना के अंतर्गत शहर में बनने वाली आठ नई पार्किंग से जिला मुख्यालय में पेश आ रही पार्किंग की समस्या लगभग दूर हो जाएगी। इसके अलावा सड़क के किनारे कोई भी वाहन बेतरतीब तरीके से खड़ा नहीं रहेगा। इससे आम लोगों, पर्यटकों व पुलिस को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में शहर में पार्किंग की गंभीर समस्या है। पार्किंग की सुविधा न होने से वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया जाता है, जिससे जाम लगता रहता है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही वाहनों की संख्या भी परेशानी बन रही है। नगर परिषद कुल्लू के पार्षद राजेंद्र सूद, लाल चंद, दिले राम, अमर सिंह, प्रकाश चंद, शेर सिंह, प्यारे लाल, लाभ सिंह, चमन लाल, भादर सिंह तथा विशाल ठाकुर का कहना है कि पार्किंग न होने से जिला मुख्यालय में सबसे अधिक समस्या ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार और शीशामाटी में रहती है। इन इलाकों में लोग वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। पार्किंग न होने और बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पार्किंग सुविधा के अभाव से यह दिक्कत अधिक बढ़ गई है। शहरवासियों ने अम्रतु योजना का स्वागत कर इसे शहर के विकास के लिए बेहतरीन कदम बताया है।
कुल्लू शहर में अम्रुत योजना के तहत करीब नौ करोड़ रुपये पार्किंग पर खर्च किए जा रहे हैं। योजना से शहर में आठ नई पार्किंग बनेंगी। अधिक वाहनों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में अधिक पार्किंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एस्टिमेट बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
तेजा सिंह ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू