{"_id":"5b0861a04f1c1bfd6e8b49c8","slug":"191527275936-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, दो को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, दो को भेजा जेल
Updated Sat, 26 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, दो को भेजा जेल
स्वार (रामपुर)। भगवंत नगर पीलाखार नदी घाट पर अवैध खनन को लेकर की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस ने लेखपाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए दो लोगों को जेल भेजा है ।
गुरुवार को एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने पीलाखार नदी में अवैध खनन की सूचना पर छापा मार कर अवैध खनन के डंप सहित दो लोगों को पकड़ा था और दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। देर रात पुलिस ने हलका लेखपाल प्रेमचंद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गांव भगवंत नगर निवासी बब्बू खां, अफसर अली,निसार ,जाकिर,मेहरबान ,इरफान,जाफर के खिलाफ चोरी से नदी से अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए इरफान,जाफर का चालान सम्बंधित धाराओं में कर जेल भेज दिया ।