फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टिकरा बावड़ी में ढाई मंजिला मकान राख

टिकरा बावड़ी में ढाई मंजिला मकान राख

Tue, 23 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
टिकरा बावड़ी में ढाई मंजिला मकान राख
amarujala - फोटो : amarujala

कुल्लू।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ लगते बदाह स्थित टिकरा बावड़ी में चार कमरों का ढाई मंजिला मकान सोमवार देररात जल कर राख हो गया। अग्निकांड में करीब 21 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सोमवार देर रात मकान में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। करीब 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बदाह स्थित टिकरा बावड़ी में गोपाल और वीर सिंह का संयुक्त मकान था। इस मकान में झाबे राम और जीवन लाल किराएदार रह रहे थे। सतीश कुमार और लाल बहादुर मकान में दुकानें चलाते हैं। सोमवार देर रात करीब सवा एक बजे अचानक ढाई मंजिला चार कमरों वाले मकान में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग लगते ही टिकरा बावड़ी में अफरा तफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन आग ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। इसमें साथ लगते मकान को आग लगने से बचा लिया। इधर, जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि गोपाल और वीर सिंह के मकान में लगी आग से 21 लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदार सतीश कुमार 45000, बहादुर का 15000, किराएदार झावे राम का 25000, जीवन लाल का 3000 नुकसान आंका गया है। आग किन कारणों से लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed