{"_id":"5a2fd8774f1c1b8d698c1335","slug":"191513085047-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..रोहतांग दर्रा बंद, हेलीकॉप्टर सेवा पर टिकीं नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..रोहतांग दर्रा बंद, हेलीकॉप्टर सेवा पर टिकीं नजरें
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा बंद, हेलीकॉप्टर सेवा पर टिकीं नजरें
आपातकाल में रोहतांग टनल ही एकमात्र सहारा
लायजनिंग अधिकारी तैनात, सेवा नहीं हो पाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रोहतांग दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। लाहौल घाटी से कुल्लू मनाली के लिए सफर तय करने के लिए अब लाहौलवासियों की नजरें हेलीकॉप्टर सेवा पर टिकी हुई हैं। हालांकि आपातकाल में मरीजों व विद्यार्थियों के लिए रोहतांग टनल एकमात्र सहारा है, लेकिन आम लोग यहां नहीं गुजर पाएंगे।
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर लायजनिंग अधिकारी तैनात कर दिए हैं और सभी विभागों को इस सेवा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। सोमवार रात्रि हुई ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल घाटी शेष विश्व से कट गई है। ऐसे में आवाजाही अब रोहतांग दर्रा होकर संभव नहीं है। अब रोहतांग टनल के अलावा लाहौल से मनाली के लिए आवाजाही केवल हेलीकॉप्टर सेवा से ही संभव है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से इस सेवा को शुरू करने के लिए हरी झंडी नहीं मिल पाई है। ऐसे में लाहौल घाटी से मनाली आने व जाने वालों को अब कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।
भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा ने कहा कि रोहतांग दर्रा में आवाजाही बंद हो गई है। जनजातीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देेखते हुए अब प्रदेश सरकार को हेलीकॉप्टर सेवा तुरंत शुरू करनी चाहिए। एसडीएम केलांग कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार को पत्राचार किया गया है। प्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही सेवा शुरू होगी। इस सेवा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।