{"_id":"5a1eab924f1c1bc9678bed0b","slug":"191511959442-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए रवाना होंगे बिजली महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए रवाना होंगे बिजली महादेव
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
kullu dussehra devta
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू के आराध्य देवता बिजली महादेव लाव-लश्कर के साथ शिव नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए आज रवाना होंगे। देवता मणिकर्ण में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 3 दिसंबर के दिन प्रात:काल देव परंपरा के साथ शाही स्नान करेंगे। इस दौरान देवता के साथ सैकड़ों हारियान भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। मणिकर्ण में शाही स्नान के माहुंटी नाग भी करेंगे।
दोनों देवता कई वर्षों के बाद मणिकर्ण में एक साथ शाही स्नान करने जा रहे हैं। इसको लेेकर घाटीवासियों में खुशी की लहर है। देवता के शाही स्नान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वीरवार को देवता कशावरी फाटी के भ्रैंण गांव से ढोल नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों के साथ मणिकर्ण के लिए कूच करेंगे। लाव लश्कर के साथ मणिकर्ण शाही स्नान को निकले बिजली महादेव वीरवार शाम को जरी पहुंचेंगे। जरी में देवता रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार सुबह पूजा अर्चना के बाद देवता मणिकर्ण के लिए लाव लश्कर के साथ रवाना हो जाएंगे। गौर रहे कि दशहरा समाप्त होने के बाद खराहल के पेच्छा गांव में देवता बिजली महादेव ने गूर के माध्यम से मणिकर्ण में जाकर शाही स्नान करने को कहा था।
उधर देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि देवता बिजली महादेव के शाही स्नान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वीरवार को देवता लाव लश्कर के साथ भ्रैंण गांव से रवाना होंगे। मार्गशीष पूर्णिमा 3 दिसंबर को प्रात:काल देव विधान के साथ देवता शाही स्नान करेंगे। इस दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।