{"_id":"5a0c40f44f1c1b59678bbef4","slug":"191510752500-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार स्कूल भवन में ईवीएम, विद्यार्थी खुले में पढ़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार स्कूल भवन में ईवीएम, विद्यार्थी खुले में पढ़ने को मजबूर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
EVM LOGO
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के करीब 800 विद्यार्थी खुले व निर्माणाधीन भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बंजार स्कूल भवन के मुख्य हिस्से को स्ट्रांग रूम व सुरक्षा कर्मियों के ठहराव के लिए रखा गया है। भवन में ईवीएम होने के कारण अब कक्षाओं के लिए स्थान नहीं बचा है। मौसम बिगड़ने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति मुखर हो गई है।
बंजार स्कूल में पहले ही भवन की कमी के चलते कक्षाओं को चलाना काफी कठिन रहा है। अब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद स्कूल भवन के आधे हिस्से को छावनी में तबदील कर दिया गया है। बंजार विस के चुनावी नतीजों को 18 दिसंबर को बंजार में ही घोषित किया जाएगा। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा में बंजार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन के मुख्य हिस्से को स्ट्रांग रूम रूम तथा सुरक्षा कर्मियों के ठहराव के लिए चुना गया है। एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप सोनी, पदेन सदस्य कुंज लाल राणा, मुख्य सलाहकार पद्म देव, रमेश कुमार, कुर्म दत्त, विमला देवी, लता देवी, निर्मलाच देवी, गोविंद सिंह, जय सिंह, रेवतू देवी, बिमला देवी, गुलशन कुमार, कुशल शर्मा, आशा कुमारी व अन्यों का कहना है कि चुनाव आयोग की यह योजना स्कूली विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। स्कूल भवन की छत तथा मैदान व पुराने भवन में कक्षाएं लगानी पड़ रही है। यदि मौसम खराब होता है तो इन बच्चों के पास स्कूल में कक्षाओं के लिए जगह नहीं है। इन दिनों मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर पढ़ाई चरम पर है, लेकिन चुनाव के चलते बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है और विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इधर, स्कूल प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया ने बताया कि आधे स्कूल परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शेष भाग में खुले व अन्य जगहों पर कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बंजार स्कूल की बजाए ईवीएम को एसडीएम कार्यालय के पुराने भवन, अंबेदकर भवन समेत अन्य जगहों पर भी रखवाया जा सकता था, लेकिन इस ओर गौर नहीं किया गया। जिस कारण अब स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था : एसडीएम
बंजार स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाने का निर्णय मेरे कार्यभार संभालने से पहले लिया गया है। बच्चों को पेश आ रही परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। -अपूर्व देवगन, एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी बंजार।