{"_id":"5a0c40f24f1c1b9e678bbb76","slug":"191510752498-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक बस से बर्फ के दीदार को घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक बस से बर्फ के दीदार को घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग नहीं
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
electric bus
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। मनाली से रोहतांग पास के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा नियमित रूप से शुरू हो गई है, हालांकि अभी तक इस बस में यात्रा करने के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण एडवांस में बाहरी राज्यों से मनाली पहुंचने वाले यात्री बुकिंग नहीं करवा पा रहे हैं।
मनाली बस स्टैंड में ही करंट और एडवांस बुकिंग किराया लेकर की जा रही है। घर बैठे रोहतांग पास के लिए बुकिंग न होने से सैलानियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बुधवार को 25 सीटर इलेक्ट्रिक बस में मात्र छह ही यात्रियों रोमांच से भरे सफर को पूरा किया। जिसे देखते हुए वर्तमान में दूसरी इलेक्ट्रिक बस का चलना अभी संभव नहीं है। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरी बस को भी चलाने की योजना है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोहतांग में बढ़ने प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार को इलेक्ट्रिक बसें चलाने के आदेश दिए थे, जिनकी पालना पर बस सेवा सोमवार से शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी ऑफ सीजन में इस बस को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।
पर्यावरण प्रेमी प्रकाश राठी, प्रोफेसर एनसी शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बसों से किसी भी प्रकार से पर्यावरण को नुकसान नहीं है। यह प्रदेश सरकार और एनजीटी की ओर से लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है। इधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने बताया कि रोहतांग पास जाने वाली इस इलेक्ट्रिक बस की आनलाइन बुकिंग के लिए काम किया जा रहा है। बुकिंग व्यवस्था होते ही देश के किसी कोने से सैलानी एडवांस में ही आनलाइन सीट बुक कर सकते हैं। 25 सीटर इलेक्ट्रिक बस में मनाली से रोहतांग के एक ट्रिप के लिए 600 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। इलेक्ट्रिक बस विशेष तौर पर साइट सीन के लिए बनी है। इसमें आरामदायक सीटें हैं। बस में बैठकर सैलानी मनाली से रोहतांग तक बर्फ से लकदक वादियों को देख विदेश में होने का अहसास करेंगे। पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटन सीजन के दौरान इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दो बसों में कई टैक्सियों के बराबर यात्री रोहतांग पहुंच सकते हैं।