{"_id":"5c17d3aabdec2256bd3ce908","slug":"181545065386-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराहल में सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराहल में सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी में सिंचाई एवं पेयजल की समस्या को लेकर हिमाचल किसान सभा उखड़ गई है। किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी खराहल के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सरवरी से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई।
प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसान सभा ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। हिमाचल किसान सभा के राज्य सह सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि खराहल क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई योजनाओं से पानी नहीं मिल रहा है। खराहल में हर साल सूखा पड़ता है। लेकिन आईपीएच विभाग ने सूखे से राहत दिलाने के लिए जो सिंचाई योजनाएं बनाई हैं, उनका जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। इन सिंचाई योजनाओं में खराहल की आधी आबादी कवर नहीं होती। जहां तक सिंचाई योजनाओं की पहुंच है, वहां तक भी पानी नहीं मिल रहा है। कहा कि पेयजल व्यवस्था को सुचारु किया जाए। किसान सभा ने सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार को तीन माह का अल्टीमेटम दिया है। खराहल की सिंचाई योजनाओं को ऊपरी क्षेत्रों तक ले जाया जाए। इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाए। किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी खराहल के अध्यक्ष सरचंद ने कहा कि सरकार क्षेत्र के लिए सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं स्वीकृत करे। जब तक ये योजनाएं चालू नहीं होती तब तक खराहल को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। इस दौरान किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी खराहल के सचिव रमेश कुमार, कुल्लू ब्लॉक सचिव खेम चंद, नग्गर ब्लॉक सचिव अनिल कुमार, यशपाल, प्यारे चंद, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।