फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फ में फंसे लोगों को बचाने संकरी घाटियों में उतरे एयरफोर्स के जवान

बर्फ में फंसे लोगों को बचाने संकरी घाटियों में उतरे एयरफोर्स के जवान

Thu, 27 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
बर्फ में फंसे लोगों को बचाने संकरी घाटियों में उतरे एयरफोर्स के जवान
बर्फ में फंसे लोगों को बचाने संकरी
विज्ञापन

घाटियों में उतरे एयरफोर्स के जवान
बर्फ से ढकी गगनचुंबी चोटियों के बीच वायुसेना के जांबाजों ने भरी उड़ान
छोटा दड़ा में 6 दिन से फंसी 10 महिलाओं और 3 बच्चों को सुरक्षित निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बर्फ से ढकी गगनचुंबी चोटियों से घिरी लाहौल-स्पीति जिले की संकरी घाटियों में लगभग छह दिन से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों और जवानों ने वीरवार को भी एक के बाद एक कई उड़ानें भरीं। स्क्वाड्रन लीडर विपुल गोयल के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना के एमआई-17 वी 5 हेलीकाप्टर ने खाद्य सामग्री के साथ सुबह करीब नौ बजे भुंतर हवाई अड्डे से कुंजम दर्रे के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र की ओर उड़ान भरी।

शीशे की तरह आंखों को चुंधिया देने वाली सफेद गगनचुंबी पहाड़ियों के बीच से हेलीकाप्टर ले जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देना आसान नहीं दिख रहा था, लेकिन वायुसेना के जांबाजों के लिए तो मानो यह बाएं हाथ का खेल हो। खतरों से खेलना तो शायद उनकी जिंदगी है। छतड़ू में फंसे लोगों को खाने के पैकेट गिराने के बाद हेलीकाप्टर जैसे ही छोटा दड़ा की ओर बढ़ा तो वहां लगभग छह दिन से फंसे लोगों की मानो जान में जान आ गई हो। उनके लिए वायुसेना के अधिकारी और जवान किन्हीं फरिश्तों से कम नहीं थे। चारों ओर बर्फ से ढकी छोटा दड़ा की बहुत ही संकरी घाटी में हेलीकाप्टर को हवा में रोक कर वायु सेना के जांबाजों ने दस महिलाओं और तीन छोटे-छोटे बच्चों को लिफ्ट किया तो मानों उम्मीद खो चुके इन लाचार लोगों को नई जिंदगी मिल गई हो। छोटा दड़ा में फंसे दर्जनों लोगों में से पहले इन महिलाओं और बच्चों को निकाला गया। हेलीकाप्टर में दाखिल होते ही जहां वे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे थे। वहीं, कुछ क्षण पहले तक अपने आपको लाचार महसूस कर रही इन महिलाओं और बच्चों को अब वायु सेना के जांबाजों से नया जोश और हौसला मिल चुका था। छोटा दड़ा से 10 महिलाओं और 3 बच्चों को निकालने के बाद इसी उड़ान से कुंजम दर्रा के नजदीक फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री फेंकी गई। इसके पश्चात एमआई-17 वी 5 ने लाहौल घाटी के संतीगरी हेलीपैड से भी आठ अन्य लोगों को साथ लेकर कुल 21 लोगों को कुल्लू पहुंचाया। एमआई-17 वी 5 हेलीकाप्टर की इस महत्वपूर्ण उड़ान में स्क्वाड्रन लीडर विपुल गोयल की टीम में को-पायलट के रूप में मनोनीत धीमान, फ्लाइंग ऑफिसर अरुणव सिंह, सार्जेंट संतोष और सार्जेंट वीपी पांडे ने एक बार फिर भारतीय वायु सेना की उच्च परंपराओं के अनुसार अदम्य साहस और सर्वोच्च सेवाभाव का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed