{"_id":"5ad8c4fa4f1c1b390a8b5780","slug":"181524155642-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टो चालकों की हड़ताल, दिनभर जनता हुई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टो चालकों की हड़ताल, दिनभर जनता हुई बेहाल
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई टैक्सी के विरोध में शहर में नहीं चले ऑटो रिक्शा
ऑटो चालकों की हड़ताल, दिनभर जनता हुई बेहाल
टैक्सियों व लोकल रूट की बसों का करते रहे इंतजार
ऑटो यूनियन कुल्लू के 300 चालकों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से रामशिला से शास्त्रीनगर तक चलाई गई ई टैक्सी के विरोध ऑटो रिक्शा यूनियन ने वीरवार को एक दिन की हड़ताल की। यूनियन के 300 ऑटो चालकों ने सुबह आठ बजे से ही ऑटो की सेवाएं बंद रखी। यूनियन की हड़ताल से दिनभर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीरवार को विरोधस्वरूप ऑटो चालक ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद ऑटो चालकों ने कुल्लू शहर में चलाई जा रही ई टैक्सी को बंद करने के लिए उपायुक्त यूनुस को ज्ञापन भी सौंपा। ऑटो चालक हड़ताल पर होने से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से ऑटो बंद होने के कारण स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को दिक्कत आई। आने जाने के लिए टैक्सियों व लोकल रूट की बसों का सहारा लेना पड़ा। जबकि कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचे।
शहरवासी रमेश कुमार, दिनेश शर्मा, प्रवेश ठाकुर, अनीता देवी, रक्षा ठाकुर, स्नेहा, शीला देवी, बबीता और नरेश राणा ने कहा कि ऑटो यूनियन की हड़ताल के कारण लोग परेशान हुए हैं। बस स्टेंड से ढालपुर आने के लिए भी लोगों को बस का इंतजार करना पड़ा। रामशिला से गांधीनगर तक लोग टैक्सी में पहुंचे। कुल्लू ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राजकुमार व महासचिव संजय कपूर ने कहा कि जबसे कुल्लू शहर में ई टैक्सी चलाई गई है। उसके बाद ऑटो चालक बेरोजगार होने की कगार पर हैं। ई टैक्सी का आने जाने का समय निर्धारित नहीं किया है। सरकार ने ऑटो का परमिट दिया है। लेकिन ई टैक्सी के कारण ऑटो चालकों को नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए ई टैक्सी को कुल्लू शहर में बंद किया जाए। इसे कुल्लू शहर में चलाने की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जाए जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। इस दौरान उप प्रधान मनोज कश्यप, चेयरमैन राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान अमरी ठाकुर, अजीत कपूर, दिशू महंत, राजू, यशपाल, राजकुमार, हरी राम, रमेश, धर्मचंद कुमार और विकास आदि मौजूद रहे।