फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीनियर नेशनल व फेडरेशन में दमखम दिखाएगी कविता

सीनियर नेशनल व फेडरेशन में दमखम दिखाएगी कविता

Sun, 10 Dec 2017 06:45 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
सीनियर नेशनल व फेडरेशन में दमखम दिखाएगी कविता
सीनियर नेशनल और फेडरेशन
विज्ञापन

में दमखम दिखाएंगी कविता
बोली, प्रतिभाओं की कमी नहीं, सुविधाओं का है अभाव
एबीवीपी की कुल्लू इकाई ने कविता को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कबड्डी खेल में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए लगातार तैयारी में जुटी हुई हैं। इन दिनों वह मनाली स्थित अपने घर में परिजनों के संग समय गुजार रही हैं। जल्द वह हिमाचल की तरफ से हैदराबाद में सीनियर नेशनल व मुंबई में सीनियर फेडरेशन कप में भाग लेंगी।
मनाली गर्ल कविता ठाकुर के कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विभिन्न संगठन उन्हें लगातार सम्मानित कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने कविता को उनके घर जाकर सम्मानित किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की ओर से तहसील संयोजक शांतनु, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक नेगी, जागृति, आयुषी सूद, पूजा, रूचि, इंद्रा, वरुण नेगी, रोनी और सूरज ठाकुर आदि ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कविता ने कुल्लू का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। इसी के साथ उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित भी किया है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में उभरी हैं।
विज्ञापन

कविता ने इस कामयाबी के लिए अपनी माता कृष्णा सिंह, पिता पृथ्वी सिंह, मामा टशी, भाई अशोक सिंह व बहन कल्पना, डीपी विजय ठाकुर समेत अन्य को श्रेय दिया है। कविता के अनुसार कुल्लू के बच्चों में बहुत प्रतिभा है परंतु खेलों के लिए सुविधाओं का अभाव है। जिस कारण से यह प्रतिभाएं यहीं दब कर रह जाती हैं। उन्होंने कुल्लू के युवाओं को नशे व इंटरनेट समेत बुरी आदतों से बचकर खेलों में हिस्सा लेने बारे कहा। उन्होंने कहा कि साई हॉस्टल जाकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। यहीं से उन्हें यह मुकाम को हासिल कर पाईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed