फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मरीजों व परीक्षाथियों को सीट में मिलेगी प्राथमिकता

मरीजों व परीक्षाथियों को सीट में मिलेगी प्राथमिकता

Thu, 30 Nov 2017 07:28 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
मरीजों व परीक्षाथियों को सीट में मिलेगी प्राथमिकता
aeroplane - फोटो : amarujala
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को लेकर लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। भुंतर एयरपोर्ट सहित लाहौल घाटी के तमाम हेलीपैड के लायजन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। हेलीकॉप्टर सीट में पहली प्राथमिकता मरीजों, परीक्षार्थियों सहित अन्य जरूरतमंदों को दी जाएगी।
विज्ञापन

केलांग में लायजन अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। प्रशासन ने अशोक कुमार को कुल्लू उड़ान समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शेर लाल को अतिरिक्त लायजन का कार्यभार सौंपा गया है। रोशन लाल को कार्यालय सहायक तथा वंग दोरजे को डाटा एंट्री ऑपरेटर कुल्लू कार्यालय का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं हीरा नंद को स्टींगरी, जिस्पा का कर्मचंद, तांदी डाइट का प्रताप चंद और तिंदी हेलीपैड का सुखदेई को, सिस्सू का बलवंत सिंह, गोंधला का नंदलाल, रावा का बलदेव, बारिंग का वीर सिंह, चोखंग की सीमा, उदयपुर का केएस कथानिया, तिंगरेट का प्रेम सिंह को लायजन अधिकारी बनाया गया है। पांच दिसंबर तक सभी कर्मचारियों को किसी भी सूरत में कुल्लू भेजा जाएगा। इधर लायजन अधिकारियों की नियुक्तियां हो जाने से लाहौल घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे बर्फबारी की सूरत में जरूरतमंद लोगों को हवाई सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अब भारी बर्फबारी होने पर समूची लाहौल घाटी शेष विश्व से कट जाएगी। एसडीएम केलांग कुलवीर सिंह राणा ने कहा कि तमाम लायजन अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने को कहा गया है। हेलीकॉप्टर सीट के लिए मरीजों, परीक्षार्थियों व अन्य को प्राथमिकता दी जाएगी। यात्रियों को सीट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। यात्रियों का नाम क्रम संख्या में कंप्यूटर में अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed