{"_id":"59e1f0484f1c1bf3538b7829","slug":"181507979336-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण को लेकर राजनीति न करें भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण को लेकर राजनीति न करें भाजपा
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि भाजपा रोहतांग सुरंग के नामकरण को लेकर राजनीति कर रही है। पार्टी अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, प्रवक्ता अनिल सहगल, पीसीसी सचिव नोरबू बोध, महासचिव प्यारे लाल और जगदीश कटोच तथा केलांग ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस ने कहा कि कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि रोहतांग अपने आप में पूरे विश्व के पर्यटकों में मशहूर नाम है। रोहतांग सुरंग ही उपयुक्त नाम है। इंदिरा गांधी ने अपने लाहौल दौरे के दौरान घाटी के लोगों को यह सपना दिखाया था। पूर्व मंत्री फुंचोग राय और पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने भी इस संदर्भ में केंद्र सरकार के समक्ष बात रखी थी। जिस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का भी अहम योगदान रहा है। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी लोगों से 27 अक्तूबर को इस सुरंग के खुलने के उत्सव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।